15.7 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

दिल्ली: ड्रग्स केस में फंसने के बाद मेकर्स ने भारती को किया बाहर, पढ़िए पूरी खबर 

दिल्ली, 29 नवम्बर (बु.) । टीवी की फेमस कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों विवाद में फंसी हुई हैं। भारती और उनके पति हर्ष लंबाचिया को हाल ही में घर में पर गांजा रखने के आरोप में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अरेस्ट किया था। हालांकि दोनों को अगले ही दिन ज़मानत मिल गई थी। लेकिन भारती के फैंस इस बात से उनसे काफी नाराज़ हैं।  बताया जा रहा है की  भारती के हाथ से कपिल शर्मा का शो ‘द कपिल शर्मा शो’ शो जा सकता है। आपको बता दें भारती ‘द कपिल शर्मा शो’ का एक अहम हिस्सा हैं, फैंस उनकी कॉमेडी को काफी पसंद भी करते हैं। लेकिन स्पॉटब्वॉय की एक खबर में कहा गया है कि एक्ट्रेस का शो से पत्ता साफ हो सकता है, मेकर्स उन्हें शो से बाहर कर सकते हैं। वहीँ इस मामले पर अब तक न तो भारती और न ही कपिल शर्मा की तरफ से कोई बयान आया है लेकिन भारती के को स्टार कीकू शरदा ने ज़रूर इस मामले पर रिएक्ट किया है। आपको बता दें कि भारती सिंह के घर पर हाल ही में एनसीबी ने छापा मारा था। इस दौरान एनसीबी अफसरों को उनके घर से गांजा बरामद हुआ था। इसके बाद भारती और हर्ष को पूछताछ के लिए समन जारी किया। पूछताछ में कपल ने गांजा लेने की बात कबूली, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि अगले दिन दोनों के ज़मानत मिल गई, लेकिन इस वजह से भारती को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles