26 नवम्बर, खतौली (बु.)। थाना रतनपुरी क्षेत्र के गाँव सिकंदरपुर कलां में दिन निकलते ही एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्राली व कार के बीच हुई आमने सामने की भिड़ंत में कई लोग घायल हुए है। हादसा इतना भयंकर था कि ट्रैक्टर बीच मे से टूटकर दो हिस्सों में बट गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल में कराया भर्ती।


