पुणे, 30 नवंबर (वार्ता) तीरंदाज कपिल कोरोना वायरस संक्रमित हो गए हैं। वह फिलहाल पुणे के आर्मी स्पोटर्स इंस्टीट्यूट में चल रहे राष्ट्रीय तीरंदाजी शिविर का हिस्सा थे। कपिल के अंदर कोई लक्षण नहीं पाया गया है और मेडिकल टीम उनकी जांच कर रही है। कपिल 18 दिनों तक छुट्टी पर थे और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार शिविर में वापस आने पर उन्हें टेस्ट कराना था। वह क्वारेंटीन में थे और शिविर में मौजूद अन्य किसी सदस्य के संपर्क में नहीं आए थे



