16.7 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

गोरखपुरः एक दिसंबर से नए समय से चलेंगी यह ट्रेनें, पढिए पूरी खबर

गोरखपुर, 29 नवम्बर (बु.) रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे से होकर चलने वाली कुछ ट्रेनों की समय सारिणी एक दिसंबर से बदल दी है। इसमें गोरखपुर के रास्ते चलने वाली कुछ ट्रेनें भी शामिल हैं। सभी ट्रेनें अब एक दिसंबर से बदले हुए समय से चलेगी। 02407 न्यू जलपाईगुड़ी- अमृतसर कर्मभूमि स्पेशल 9 दिसंबर से प्रत्येक बुधवार को सुबह 8.15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गोरखपुर से रात 10.10 बजे छूटकर दूसरे दिन शाम 5.35 बजे अमृतसर पहुंचेगी।02408 अमृतसर- न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि स्पेशल 4 दिसंबर से प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 9.25 बजे रवाना होगी। गोरखपुर से दूसरे दिन सुबह 4.50 बजे छूटकर शाम 6.35 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। 04010 आनन्द विहार टर्मिनस- बापूधाम मोतिहारी स्पेशल 5 दिसंबर से प्रत्येक शनिवार को रात 11.45 बजे रवाना होगी। गोरखपुर से दूसरे दिन दोपहर बाद 3.5 बजे छूटकर रात 7.45 बजे मोतिहारी पहुंचेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles