17.4 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

कोविड अस्पताल में आग, 6 की झुलस कर मौत, 33 घायल।

गुजरात के राजकोट जिले में गुरुवार रात एक कोविड अस्पताल में  आग लग गई। इस भीषण हादसे में छह लोग झुलस गए जिनकी बाद में मौत हो गई। राजकोट स्थित शिवानंद अस्पताल के आईसीयू में सबसे पहले आग लगी थी। कोविड अस्पताल होने की वजह से आईसीयू में कुल 11 मरीज भर्ती थे, जिनमें से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य मरीज की मौत हुई है।

जानकारी के मुताबिक इस अस्पताल में कुल 33 मरीज भर्ती थे। आग बुझाने के लिए मौके पर कई दमकलों को भेजा गया, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका है।

 कई मरीज आग की ऊंची-ऊंची लपटों की वजह से झुलस गए हैं। उन्हें घायल अवस्था में दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवानंद अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा चुका है।

फिलहाल कोई भी अधिकारी आग लगने के कारणों को लेकर कुछ नहीं बोल रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल बाकी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने और अन्य कार्यों पर ध्यान दिया जा रहा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles