मुजफ्फरनगर, 28 नवम्बर (बु.)। जनपद में आज 40 कोरोनावायरस संक्रमित मरीज़ मिले हैं, स्वास्थ्य विभाग की माने तो 28 नवम्बर को मिले 40 पॉजिटिवो में जिला महिला अस्पताल 01, आदर्श कॉलोनी 01, गौशाला नदी रोड से 01,वसुंधरा सिटी से 01, काशीराम कॉलोनी से 01, प्रेमपुरी से 01, सिविल लाइन से 04, नई मंडी से 02, वसंत विहार से 02, कंबल वाला बाग से 01, घेर खत्ती से 01, गांधी कॉलोनी से 04, जैन मिलन विहार से 01, गौशाला रोड से 02, द्वारकापुरी से 01, रामलीला टिल्ला से 01, गंगा रामपुरा से 01, हनुमान चौक से 01, मरीज मिला है, शांति नगर से 01, बिलासपुर से 01, अलमासपुर से भी 01 मरीज मिला है। इनके अलावा बघरा से 01, बुढ़ाना से 01, काजीवाड़ा से 01, उकावली से 01, दुर्गनपुर से 01, खतौली के तगान से 01, मंसूरपुर से 01, नेहरू नगर से 2 मरीज मिले हैं। अब तक के रिकॉर्ड के मुताबिक 645 रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमें से 605 नेगेटिव मिली है, इस तरह अब तक जिले में 6844 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं और अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 434 है।


