17.4 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

कैराना-163 लोगों की हुई कोरोना की जांच, 99 की रिपोर्ट आई निगेटिव

कैराना 26 नवम्बर, (बु.)। गुरुवार को सीएमओ वीर बहादुर ढाका के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी, एस एन इंटर कॉलेज व विजय सिंह पथिक डिग्री कालेज में रेंडम सेंपलिंग अभियान के तहत 163 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की। इस दौरान एंटीजन किट से कुल 99 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटीव आई। इसके अलावा आरटी पीसीआर किट से 64 लोगों के सैंपल लेकर लैब में भेज दिए हैं। ब्लाॅक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रेंडम सेंपलिंग अभियान के तहत कुल 163 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई। इस दौरान किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नही आई। 64 सैंपल लैब में जांच के लिए भेज दिए हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles