17.4 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

कानपुरः आरोपी पिता ने अपने मासूम बच्चों और पत्नी को दी नींद की गोलियां, बेटे की मौत

कानपुर, 28 नवंबर ( बु ) । सीसामऊ थाना क्षेत्र में मासूम की हत्या की घटना ने सभी को झकझोर दिया है। सभी के जेहन में सिर्फ एक सवाल उठ रहा है कि आखिर अलंकार ने ऐसा क्यो किया, वो बेटा जो पापा के बगैर सोता नहीं था उसकी हत्या अपने हाथों से कैसे और क्यों कर दी। वहीं दूसरी ओर अगर भाई की हत्या के बाद फफक रही बेटियों को बातों को सुनें तो लगता है अलंकार का इरादा ठीक नहीं था। शायद वह पूरे परिवार को ही खत्म करना चाहता था। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है। कमरे में पड़े बेटे का शव देखकर मां की चीख सुनीं तो बेटियाें तूलिका और दीपिका की नींद खुल गई और भागकर कमरे में आ गई थीं। भाई का शव देखकर वह भी बेहाल हो गईं। दोनों बेटियों तूलिका और दीपिका ने बताया कि पिता ने उन्हें और मां को भी नींद की गोलियां देकर रात में सुला दिया था। पापा खुद भी गोलियां खाते थे। डिप्रेशन के कारण पापा को नींद नहीं आती थी। पत्नी और बेटियों को नींद की गोली देकर सुलाने के बाद बेटे को मौत के घाट उतार दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles