15.1 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

कश्मीर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया धार्मिक गुरुपर्व

श्रीनगर, 30 नवंबर (वार्ता) केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख में गुरु नानक देव की जयंती गुरुपर्व सोमवार को धार्मिक हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और उनके सलाहकार तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के अलावा ऑल पार्टी सिख समन्वय समिति ने इस अवसर पर विशेषकर सिख समुदाय के लोगों को गुरुनानक जयंती पर बधाई दी । आज सुबह शून्य तापमान के कारण सर्द मौसम के बावजूद सिख समुदाय के लोगों में शामिल महिलाएं और बच्चे भी गुरुद्वारों और अन्य धार्मिक स्थलों पर देखे गए। इस बार हालांकि पुराने शहर के रैनावाड़ी में गुरुद्वारा चितिपदशाही के नवीनीकरण के कारण सुबह की अरदास में बहुत कम संख्या में भक्त दिखाई दिये। जबकि गुुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भक्तों के लिए लंगर की पूरी व्यवस्था की गयी है। एपीएससीसी के अध्यक्ष जगमोहन सिंह रैना ने यूनीवार्ता को बताया कि गुरुपूर्व के अवसर पर मुख्य समारोह का आयोजन नए शहर के बारज़ुल्ला में किया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles