नई दिल्ली- इजरायल के ऐलात शहर में मुंबई हमले 26/11 मुंबई ट्रेरेस्ट अटैक में मारे गए लोगो की याद में एक स्मारक बनाया जाएगा। मुंबई हमले में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने यहूदियों के चाबाड हाउस को भी निशाना बनाया था। जिसमें छह यहूदियों की मौत हुई थी। 26 नवंबर 2008 में मुंबई हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी और तीन सौ से ज्यादा लोग घायल हुए थे। ये स्मारक शहर का एक मुख्य चौक हो सकता है।
ऐलात शहर के सितार आर्गनाइजेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में उनकी ऐलात के मेयर मीर इत्जाक हा लेवी से वार्ता हुई है। वे उस समिति में हैं जो स्मारक बनाने की अनुमति देती है। उन्होंने बताया कि वे यहां पर इंडिया-इजरायल फ्रेंडशिप स्क्वायर या महात्मा गांधी स्क्वायर बनाए जाने पर भी विचार कर रहे हैं। मुंबई में 2008 में आतंकवादी हमले के दौरान यहूदियों के उपासना स्थल चबाड हाउस को भी निशाना बनाया गया था। पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने चार दिनों तक मुंबई में भारी तबाही मचायी थी। चाबाड हाउस में छह यहूदियों समेत मुंबई में कम से कम 166 लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।


