देहरादून, 30 नवम्बर (बु.)। वरिष्ठ आईपीएस अशोक कुमार ने सोमवार तीसरे पहर उत्तराखंड के नए डीजीपी के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया, इससे पहले पुलिस मुख्यालय में निवर्तमान डीजीपी अनिल रतूडी को विदाई दी गई। देहरादून पुलिस लाइन के में भी सेवानिवृत्त डीजीपी रतूडी के सम्मान में भव्य परेड़ का आयोजन किया गया।




