20.5 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

26 जुलाई को NEET तो 19-23 जुलाई को होगी JEE Mains की परीक्षा

नई दिल्ली, 5 मई (वार्ता)। कोरोना संकट के कारण रद्द की गई परीक्षाओं के बारे में जानकारी देते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि अब National Eligibility Cum Entrance Test (NEET) की परीक्षा 26 जुलाई को होगी और इसके साथ ही Joint Entrance Examination (JEE) Mains की परीक्षा 19 जुलाई से 23 जुलाई के बीच होगी जबकि JEE Advance की परीक्षा अब अगस्त में आयोजित होगी लेकिन अभी तारीख पर फैसला नहीं किया गया।

एचआरडी मंत्री रमेश पी. निशंक ने छात्र-छात्राओं से सेल्फ स्टडी करने का आग्रह किया है। परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने स्टूडेंट्स से डिजीटल माध्यम से पढ़ाई करने को कहा। सीबीएसई की लंबित परीक्षाओं के बारे में बताते हुए रमेश पी निशंक ने कहा कि CBSE के 10वीँ और 12 वीं की लंबित परीक्षाओं की जल्द घोषणा की जाएगी। बता दें कि पूरे देश में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के कारण सुरक्षा के मद्देनज़र सभी तरह की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी। पूरे देश में शिक्षण और कोचिंग संस्थान अगले आदेश तक बंद किए गए हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles