21.1 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार से पूछा- 17 मई के बाद क्या होगा?

नई दिल्ली, 6 मई (बु.)। लॉकडाउन के बीच कई अहम मुद्दों को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक हुई। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में कोरोना संकट, लॉकडाउन की अवधि और राज्यों की ओर से मांगे जा रहे राहत पैकेज पर चर्चा की गई। इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेता मौजूद रहे। बैठक के दौरान सोनिया ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। पंजाब, छत्तीसगढ़, राजस्थान और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों ने केंद्र से राहत पैकेज की मांग की।

सोनिया गांधी ने मोदी सरकारी की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि 17 मई के बाद क्या? 17 मई के बाद कैसे? मोदी सरकार के पास लॉकडाउन को लेकर आगे की क्या रणनीति है? इस पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा, ‘जैसा की सोनिया जी कह रही हैं कि लॉकडाउन 3.0 के बाद क्या? हम भी जानना चाहते हैं कि सरकार के पास आगे का क्या प्लान है।’

वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘जब तक व्यापक प्रोत्साहन पैकेज नहीं दिया जाता, तब तक राज्य और देश कैसे चलेंगे? हमने 10 हजार करोड़ का राजस्व खो दिया है। राज्यों ने पैकेज के लिए बार-बार प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है लेकिन हमारी बात को अनसुना कर दिया गया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लॉकडाउन पर केंद्र के दृष्टिकोण की आलोचना करते हुए कहा कि हमने दो समितियों का गठन किया है, एक लॉकडाउन के एग्जिट प्लान के लिए और दूसरी आर्थिक पुनरुद्धार के बारे में रणनीति बनाने के लिए। दिल्ली के लोग बैठकर बगैर जाने जोनों के वर्गीकरण का फैसला कर रहे हैं।’

 

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles