22.7 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 18, 2026

शराब व बीड़ी सिगरेट की दुकानों के खिलाफ बॉलीवुड स्टार बोले, घातक होंगे अंजाम

मुंबई 03 मई। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पूरे देश में लॉकडाउन दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। इस बार सरकार ने देश में संक्रमण के मामलों के आधार पर देश को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा है। लॉकडाउन की हैट्रिक के साथ ही इस बार ऑरेंज और ग्रीन जोन में कुछ रियायते भी दी जाएंगी। ग्रीन ज़ोन वाले इलाकों में सबसे ज्यादा छूट दी जाएगी। इसी फैसले के तहत इन इलाकों में सरकार ने शराब और पान की दुकानें खोलने को मंजूरी दे दी है। इस फैसले को लेकर जावेद अख्तर और एक्ट्रेस रवीना टंडन ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

रवीना टंडन ने समाचार एजेंसी एएनआई के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए सरकार के ग्रीन जोन में शराब और पान की दुकान खोलने के आदेश पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा। ” पान और शराब की दुकाने खुलने वाली हैं खुशी मनाओं, एक्सीलेंट, एक बार फिर से थूकना शुरू हो जाएगा। कमाल की बात है”

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles