मोरना, 5 मई (बु.)। चार दिनों से लापता नवयुवक का शव सोमवार देर शाम नहर में तैरता मिला था युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया है परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जाहिर करते हुवे कार्रवाई की मांग की है ।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव कमेड़ा निवासी समंदर सैन ने सोमवार को थाना ककरौली पर अपने 19 वर्षीय पुत्र विनीत की गुमशुदगी दर्ज करते हुवे बताया था कि गत एक मई को विनीत बिना परिजनों को बताये कहीं चला गया अभी पुलिस विनीत की तलाश में जुटी ही थी कि देर शाम विनीत का शव मीराँपुर थाना क्षेत्र के भुम्मा गाँव के पास नहर में तैरता मिला पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त करा पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया परिजनों ने विनीत की हत्या की आशंका जताते हुवे उसके शव को नहर में फेंक देने की आशँका जताई है विनीत की अचानक मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी है विनीत की हत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है ककरौली थाना प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा तभी आगे की कार्रवाई की जाएगी ।


