जयपुर, 6 मई (बु.)। देश की सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों के बाद अब बीएसएफ में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। राजस्थान बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के 31 जवान कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। जोधपुर एम्स ने बुधवार को रिपोर्ट जारी की। अब इन जवानों के संपर्क में आए लोगों को क्वारनटीन किया जा रहा है।
बता दें कि राजस्थान में कोरोना मरीजों की तादाद दिनों दीन बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में 24 नए केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जयपुर में 22, पाली में 7, अलवर में एक, चित्तौड़गढ़ में एक, डुंगरपुर में 2 और अजमेर में 2 केस सामने आए हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 3193 हो गई है, जिसमें 90 लोगों की मौत हो चुकी है।


