21.1 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

मौलाना साद पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा, बेटे से 2 घंटे तक हुई पूछताछ

नई दिल्ली, 6 मई (बु.)। दिल्ली स्थित तबलीगी जमात के मरकज के संचालक मौलाना साद पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा बढ़ता जा रहा है। अभी तक दिल्ली पुलिस मौलाना साद को 5 नोटिस भेज चुकी है लेकिन दिल्ली पुलिस को अभी तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। इसी के चलते दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मौलाना साद के बेटे से 2 घंटे तक पूछताछ की। क्राइम ब्रांच की पूछताछ में मौलाना साद के बेटे सईद से 20 ऐसे लोगों की जानकारी मांगी गई जो मरकज में आने-जाने वाले लोगों और वहां की पूरी व्यवस्था संभालते हैं।।

बता दें कि मौलाना साद की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पायी है। इस बीच मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मौलाना साद के बेटे से पूछताछ की है। मार्च महीने में कोरोना वायरस के खतरे के बीच मरकज में नियमों का उल्लंघन करते हुये बड़ी संख्या में जमाती जमा हुये थे। इनमें से बड़ी संख्या में जमाती कोरोना संक्रमित निकले थे, जिसके बाद मरकज के संचालक मौलाना साद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles