महात्मा गांधी की पौत्रवधू शिवा लक्ष्मी का निधन
सूरत, 08 मई (वार्ता)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पौत्रवधू शिवालक्ष्मी का निधन हो गया है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार महात्मा गांधी के पौत्र कनुभाई गांधी की पत्नी शिवा लक्ष्मी ने यहां के ग्लोबल हॉस्पिटल में गुरूवार रात अंतिम सांस ली। वह 94 साल की थीं और पिछले लंबे समय से बीमार थीं। उनका अंतिम संस्कार उमरा के श्मशान गृह में आज किया गया।