20.5 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

पुलिस सुरक्षा के बीच हुई शराब की बिक्री

मोरना, 5 मई (बु.)। लोकडाउन के दौरान मिली छूट के चलते दूसरे दिन भी शराब ठेकों पर शराब खरीदने वालों की भीड़ उमड़ी आई पुलिस सुरक्षा के बीच शराब की बिक्री की गयी
       मोरना,बेहड़ा सादात,भोपा,भोकरहेड़ी स्थित शराब ठेकों पर मंगलवार को भी भारी भीड़ मौजूद रही शराब ठेके खुलने से पहले ही शराबियों की लंबी कतार शराब खरीदने वालों की लग गयी अँग्रेज़ी, देशी,बियर के ठेकों पर खरीदारो ने शराब की खरीदारी की गाँव बेहड़ा सादात में स्थित शराब ठेके पर मौजूद भीड़ को ककरौली पुलिस ने नियन्त्रित करते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन कराया भोकरहेड़ी स्थित शराब ठेके पर सवेरे से खरीदारों की भारी भीड़ हो गयी खरीदारों ने लॉक डाउन का पालन न करते हुए बिना मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन न करते हुए कोरोना बीमारी का मज़ाक बनाया मोरना, भोपा, आदि शराब ठेकों पर ग्रामीणों की भारी भीड़ ने जमकर शराब की बिक्री की।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles