20.5 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

नोएडा में तबलीगी जमात से जुड़े 5 लोग गिरफ्तार, पुलिस से छिपाई मरकज में शामिल होने की जानकारी

नोएडा, 5 मई (बु.)। उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने मरकज में शामिल हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पांचों पर तबलीगी जमात के मरकज में शामिल होने की जानकारी छिपाने की आरोप है। आरोपी दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज में शामिल होने के बाद बिना किसी को सूचना दिए नोएडा के बेगमपुर गांव में रह रहे थे, वे बाकायदा गांव में घूम भी रहे थे। इन सभी को पहले क्वारंटाइन किया गया था, जहां अब इनकी रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आने के बाद न्यायलय के सामने पेश किया गया और फिर वहां से जेल भेज दिया गया। ये पांचों सूरजपुर थाना क्षेत्र के बेगमपुर के रहने वाले हैं।

आरोपियों पर लॉकडाउन के नियनों का उल्लंघन करने का आरोप है। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम वसीम, नूरहसन, कासिम, इमरान और दीवान हैं। उनके इस कार्य से गांव के अन्य लोगों में भी कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने की पूरी संभावना थी।

बता दें कि राज्य सरकारें कोरोना संक्रमण के चलते पिछले कई दिनों से तबलीगी जमात में शामिल होने वाले लोगों की तलाश में हैं। कई लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका है और कईयों की तलाश अभी भी जारी है।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस ने 15 जमातियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए जमातियों में 12 विदेशी शामिल हैं। पुलिस ने एक माह पूर्व इनके खिलाफ वीजा उल्लघंन और महामारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। बताया जाता है कि यह सभी जमाती बिना पुलिस को सूचना दिए शामली में रह रहे थे।

 

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles