20.5 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

देश में 46 हजार से ज्यादा हुए कोरोना मरीज, पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा केस

नई दिल्ली, 5 मई (बु.)। देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 46 हजार 700 से ज्यादा हो गया है। पिछले 24 घंटे में देश में अब तक के सबसे ज्यादा केस और सबसे ज्यादा मौत हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 46 हजार 711 कंफर्म केस की पुष्टि हो चुकी है, इसमें 1583 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। राहत की बात है कि रिकवरी रेट 27 फीसदी के ऊपर पहुंच गया है। अब तक 13 हजार 161 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। कोरोना से सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में मरीजों का कुल आंकड़ा 14 हजार के पार पहुंच गया है जबकि गुजरात में कोरोना के 5 हजार 804 मरीज सामने आ चुके हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles