21.1 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

आज यूपी कैबिनेट की अहम बैठक, शराब के दामों में बढ़ोतरी के संकेत

लखनऊ, 6 मई (बु.)। कोरोना संकट के बीच लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ एक अहम बैठक करने जा रहे हैं। सीएम की अगुवाई में होने वाली इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। दोपहर 12 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर ये कैबिनेट बैठक होगी। जिसमें सभी कैबिनेट मंत्री अपने-अपने क्षेत्र से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे।

लॉकडाउन 3.0 में केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के तहत कई जगह छूट दिया जाना शुरू हो गया है। इस सबके बीच राज्य सरकारें अलग-अलग तरह से तैयारी कर रही हैं। इसी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक होनी है, जिसमें कई अहम फैसले हो सकते हैं।

कैबिनेट बैठक में टैक्स बढ़ाने को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है, जिसमें शराब, पेट्रोल और डीजल के दामों में कोरोना टैक्स लगाया जा सकता है। लॉकडाउन की वजह से सरकार के राजस्व पर असर पड़ा है, ऐसे में भरपाई के लिए सरकार ये कड़े कदम उठा सकती है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles