20.5 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

आगरा में दिन पर दिन हालात हो रहे खराब, हॉटस्पॉट की संख्या बढ़ी, कुल मरीजों की संख्या 630 हुई

आगरा, 5 मई (बु.)। ताजनगरी आगरा में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आ गई है। हालात पहले से और खराब हो गए हैं। मंगलवार को आगरा में सुबह 9 और नये संक्रमितों की पुष्टि होने के बाद अब जिले में कुल मरीजों की संख्‍या 630 तक पहुंच गयी है। आगरा कोरोना संक्रमण के लिहाज से खतरनाक स्थिति में पहुंचता जा रहा है। इस बीच जिला प्रशासन के लिये राहत की खबर भी सामने आयी है। जिले में ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 208 हो गयी है। दूसरी तरफ चिंता बढ़ाने वाली बात ये है कि नये मरीजों में ज्यादातर सब्‍जी विक्रेता और हेल्‍थ वर्कर हैं।

प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए अब हॉटस्‍पॉट की संख्‍या 39 से बढ़ाकर की 42 कर दी है। इन इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। आगरा में अबतक कोरोना से अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है।

यूपी में आगरा के बाद प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मंगलवार को कैसरबाग सब्जी मंडी से 5 कोरोना मरीज सामने आए हैं। ये सभी पहले सामने आए कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आये थे। आपको बता दें कि कैसरबाग हॉटस्पॉट में शामिल है। लखनऊ में अबतक 231 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles