21.1 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

अब सरकारी के साथ निजी चिकित्सक भी टेलीमेडिसिन से देंगे मुफ़्त परामर्श

अब सरकारी के साथ निजी चिकित्सक भी टेलीमेडिसिन से देंगे मुफ़्त परामर्श

मुज़फ्फरनगर , 8 मई (बु.)।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि मुज़फ्फरनगर  में लॉकडाउन के बाद से लगभग 13 सरकारी चिकित्सक  टेलीफोन के माध्यम से लोगों को अपनी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे है. जिसका लाभ जनमानस को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद के प्रत्येक ब्लॉक पर डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिसमें जिला अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ और फिजिशियन भी लोगों को फोन के माध्यम से प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श दे रहे हैं। सीएमओ डॉ. प्रवीण चोपडा ने बताया कि इसी कड़ी में अब निजी चिकित्सक भी जुड़ गए हैं जो लोगों को सुबह 8 बजे से 2 बजे दोपहर तक स्वास्थ्य परामर्श फोन के माध्यम से  टेलीमैडिसन  नि:शुल्क प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद में 15 निजी चिकित्सकों में बाल रोग, सर्जन, छाती रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग, चर्म रोग, दंत रोग विशेषज्ञ और मनोचिकित्सक अपनी सेवाएं फोन पर नागरिकों को नि:शुल्क  देंगे। उन्होंने बताया कि नागरिक सरकारी व प्राईवेट चिकित्सकों की फोन परामर्श सेवा का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे चिकित्सकों में बघरा में डॉ. अजय 9410898469 बाल रोग विशेषज्ञ, बुढ़ाना में डॉ. विक्रान्त 9125450572, शाहपुर में डॉ. एनपी सिंह 9634224242, चरथावल में डॉ. सतीश 9012283376, पुरकाजी में डॉ. पूनम लता 8859945237, मोरना में डॉ. अर्जुन सिंह 7451035593, जानसठ में डॉ. अशोक कुमार 9634092037, मेघाखेड़ी में डॉ. महक सिंह 7417883583, गालिबपुर में डॉ. अवनीश कुमार 9412807556, खतौली में डॉ. मुकेश उपाध्याय, 9837163937,

नगरीय क्षेत्र में

डॉ. बीके जैन हदय रोग विशेषज्ञ 9412742313, डॉ. राजेश डाबरे फिजीशियन 9412230799, डॉ. संजय कुमार डेंटल 9045656027 सरकारी चिकित्सकों को नि:शुल्क परामर्श की जिम्मेदारी सौंपी है,

वहीं जनपद में प्राईवेट चिकित्सकों ने भी वैश्विक महामारी के बीच लोगों की मदद के लिए अपनी सेवाएं देने की पहल की है। उन्होंने बताया कि इन चिकित्सकों में डॉ. रविन्द्र जैन 9027997319, डॉ. ईश्वर चन्द्रा 9897208890, डॉ. अभिषेक यादव 9557894848 व डॉ. अजय पंवार 9837318896 बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में मदद को तैयार हुए हैं। सीएमओ के अनुसार डॉ. विभु गर्ग सर्जन 9837102918, डॉ एमएल गर्ग छाती रोग विशेषज्ञ 9412213932,

डॉ. ललिता माहेश्वरी, 9997800555 एवं डॉ. अनीता गर्ग 8755632969 स्त्री रोग विशेषज्ञ,

डॉ. कुलदीप चौहान 999776677, डॉ. डीबी गौतम, 9897583300 व डॉ. आरके ठकराल 9897007163 फिजीशियन,

डॉ. विभोर कुशवाहा 9457135353 नेत्र रोग विशेषज्ञ,

डॉ. इना जैन 8868063002 चर्म रोग विशेषज्ञ,

डॉ. अमन गुप्ता 8521104919 एवं डॉ सुमित कुमार सिंह 9534234768 मनोचिकित्सक के रूप में मरीजों से जुड़े रोगों के निदान के लिए नि:शुल्क मदद करेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles