21.1 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

अब उत्तर प्रदेश में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, शराब भी हुई महंगी

लखनऊ, 6 मई (वार्ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। यूपी सरकार ने पेट्रोल डीजल के दामों में इजाफा किया है। पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये और डीजल की कीमतों में एक रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 73.91 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, जो पहले 71.91 रुपये थी, वहीं डीजल की कीमत 63.86 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, जो पहले 62.86 रुपये थी।

इसके साथ ही प्रदेश में शराब भी महंगी हो गई है। दोनों प्रस्ताव को योगी कैबिनेट ने पास कर दिया और नई कीमतें तुरंत लागू भी कर दी गई हैं। कोरोना के कारण राजस्व में आई गिरावट के बाद यह फैसला लिया गया है।

वहीं, देसी शराब में 5 रुपये, अंग्रेजी शराब में 180 एमएल पर 10 रुपये, 180 एमएल से 500 एमएल तक 20 रुपये और 500 एमएल से ऊपर 30 रुपये की वृद्धि की गई है। सोमवार से ही यूपी में शराब की दुकानें खोली गई थी और पहले दिन करीब 100 करोड़ रुपये की शराब बिकी थी।

सोमवार को शराब की दुकानें खोलने के बाद लंबी कतारें देखने को मिलीं थी। आलम ये है कि आज सुबह करीब सभी दुकानें स्टॉक न होने की वजह से बंद हो गईं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles