27.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, March 8, 2026

21 दिन का लॉकडाउन ‘अनियोजित’- कांग्रेस

नई दिल्ली, 2 अप्रैल। देश में बढ़ते कोरोना संकट को लेकर आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। लॉकडाउन के चलते कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की गई। सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। मोदी सरकार के लॉकडाउन के फैसले पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि 21 दिन का लॉकडाउन जरूरी था लेकिन इसे अनियोजित तरीके से लागू किया गया। लॉकडाउन के कारण लाखों प्रवासी मजदूरों का उत्पीड़न हुआ है। बैठक में प्रियंका और राहुल ने भी पलायन का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने कहा कि हम दो महीनों से कोरोना पर नजर बनाए हुए हैं और विशेषज्ञों से बात कर रहे हैं। दुनिया का कोई ऐसा देश नहीं है, जो मजदूरों के रहने, खाने और उनके राशन की व्यवस्था किए बिना लॉकडाउन का ऐलान कर देता है।

सोनिया गांधी ने मोदी सरकार से डॉक्टरों, नर्सों और चिकित्सा कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण प्रदान करने की मांग की है। सोनिया गांधी का कहना है कि सरकार को नामित अस्पतालों, बेड की संख्या, क्वारनटीन और परीक्षण सुविधाओं और चिकित्सा आपूर्ति का विवरण प्रकाशित करना चाहिए। फसल कटाई के लिए किसानों पर लगा प्रतिबंध भी हटाया जाना चाहिए।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles