19.5 C
Muzaffarnagar
Tuesday, March 10, 2026

हरियाणा में प्रेमी युगल ने की खुदकुशी

भिवानी, 06 अप्रैल (वार्ता)। हरियाणा के भिवानी जिले के धनाना गांव में एक प्रेमी युगल ने आज फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।  पुलिस ने बताया कि सुबह 20 वर्षीय लड़का और 18 वर्षीय लड़की, जिसने हाल में दसवीं की परीक्षा दी थी, लड़के के घर के चौबारे में पंखे से लगे फंदे से दोनों को लटकता पाया गया। लड़के ने रस्सी से फंदा बनाया था और लड़की ने चुन्नी से। लड़के के माता व पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी और उसका बड़ा भाई गांव में ही अलग रहता था। यहां यह लड़का अपने मकान में बने चौबारे पर अकेला ही रह रहा था।
लड़की के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह कल रात को घर से कहीं चली गई थी, जिसके बाद उसे तलाशने की कोशिश जारी थी। उन्हें सुबह कुछ ग्रामीणों ने बताया कि लड़की को उस लड़के के साथ देखा गया था। इसके बाद परिजन लड़के के भाई को लेकर चौबारे पर पहुंचे तो देखा दोनों ने खुदकुशी कर ली थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles