19.3 C
Muzaffarnagar
Tuesday, March 10, 2026

हनुमान जयन्ती पर हुआ हनुमानजी का चरणाभिषेक

मोरना, 8 अप्रैल (बु)। तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित हनुमद्धाम में लॉकडाउन के चलते मंदिर का दरवाजा बंद कर श्री हनुमत जयन्ती महोत्सव पर बजरंग बली के जयघोष के साथ विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के बीच हनुमान जी का चरणाभिषेक किया गया।

हनुमद्धाम के महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज, स्वामी गीतानंद महाराज, स्वामी सूर्य प्रकाश महाराज, आनंद स्वरुपानंद महाराज, कंवर सैन गोयल, सतप्रकाश, के.डी. शर्मा, जी.एस. पाठक आदि ने गंगा जल, फल, लड्डू, धूप आदि के साथ हनुमान जी का चरणाभिषेक पूजन किया। इसके बाद हनुमान जी की आरती की गई। पंडित परशुराम ने पूजन संपन्न कराया। इसके बाद भंड़ारे का आयोजन किया गया, जिसमें कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए शारीरिक दूरी का पालन करते हुए साधु संतो व ब्राह्मणों को भोजन प्रसाद वितरित किया गया। सेवक जितेंद्र कुमार, राजीव गुप्ता, सुभाष आदि ने व्यवस्था बनाने में सहयोग दिया। उधर, महाशक्ति सिद्धपीठ में भी परम योगिनी मां राजनंदेश्वरी व योगीराज प्रकाशानंद महाराज ने विधि विधान से मंत्रोच्चारण के बीच पूजन आरती की।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles