35.1 C
Muzaffarnagar
Monday, March 9, 2026

सुरेन्द्रनगर में सड़क हादसे में पांच की मौत, एक घायल

सुरेन्द्रनगर, 04 अप्रैल (वार्ता)। गुजरात में सुरेन्द्रनगर जिले के पानसीना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि लींबडी-अहमदाबाद राजमार्ग पर कानपरा गांव के निकट तड़के एक कार एक ट्रक को पीछे से जा टकरायी। हादसे में कार सवार तीन लोगों सहित पांच लोगों की मौत हो गयी तथा अन्य एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे राजकोट अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पायी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles