29.6 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

सहारनपुर में क्वारंटीन अवधि के बाद 1400 लोगों का किया डिस्चार्ज

सहारनपुर, 15 अप्रैल (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में क्वारंटीन की अवधि पूर्ण होने के बाद विभिन्न जिलों के 1400 लोगों को जिला प्रशासन ने डिस्चार्ज उनके जिलों को भेजा जा रहा है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया विभिन्न जिलों से सम्बन्धित 1400 लोगो को क्वारंटीन किया गया था। इन लोगों की अवधि पूर्ण होने पर उन्हें डिस्चार्ज करके उनके घर भेजा जा रहा है तथा उन्हें हिदायत दी गयी है वह सभी लोग घर में ही रहेंगे। उन्होंने बताया कि जो लोग तब्लीकी जमात से सम्बंधित है या विदेशी है, या अन्य राज्यों के निवासी है उनकी क्वारंटीन अवधि पूर्ण होने के बावजूद भी डिस्चार्ज नहीं किया गया। श्री सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान 850 श्रमिक उत्तर प्रदेश के दूसरे जिलों से सहारनपुर में रूके थे। उनका भी स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उनकर उनके जिलों में भेज जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles