31.9 C
Muzaffarnagar
Friday, October 11, 2024

सहारनपुर में क्वारंटाइन में भेजे गए 15 चिकित्सक

सहारनपुर, 13 अप्रैल (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में कोरोना संक्रमित मामलो की जांच में तेजी आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या भी बढने लगी है। जिले में सोमवार को एक ही दिन में 10 नए मामले सामने आये है वहीं जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीएस सोढी ने बताया कि पिछले दिनो ने जिला अस्पताल में कार्य करने वाले 15 चिकित्सकों को आज से क्वारंटाइन में भेजा जा रहा है। छह चिकित्सकों को सागर रत्ना और नौ को बिहारीगढ के पैंचा रिसॉर्ट में पृथक वास में रखा जा रहा है।

कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि सहारनपुर में अब कुल संक्रमित मामले 30 हो गए है, शामली में 12 है और छह मामले मुजफ्फरनगर जिले में हो गए है। वहां रविवार तक पांच संक्रमित थे।

सोमवार को मुजफ्फरनगर में जो कोरोना पॉजिटिव निकला है वह दिल्ली में कैंसर हॉस्पिटल में कार्यरत है। उन्होंने जानकारी दी कि मंडल के कुल 48 संक्रमितों में से 47 पुरूष और एक महिला है। इनमें कुल पांच विदेशी और 43 भारतीय है। एक को छोडकर सभी मुस्लिम समुदाय के है। विदेशियों में एक क्रिगिस्तान, एक सूडान, दो इंडोनेशिया और एक बांग्लादेश का नागरिक है। भारतीयों में सबसे ज्यादा 13 उत्तर प्रदेश, आठ त्रिपुरा, पांच पश्चिमी बंगाल और चार-चार आसाम, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश, दो झारखंड और एक-एक दिल्ली, मध्यप्रदेश और केरल के निवासी है। उत्तर प्रदेश के जो 13 कोरोना पॉजिटिव है उनमे सबसे ज्यादा आठ सहारनपुर और एक-एक बागपत, जौनपुर, बाराबंकी, शामली और मुजफ्फरनगर का निवासी है। शामली का जो एक कोरोना पॉजिटिव मामला था वह स्वस्थ्य होकर नेगेटिव हो गया है। वह 15 मार्च को सऊदी अरब की यात्रा करके कैराना कस्बे में आया था।

डा. सोढी ने बताया कि लखनऊ लैब को जांच के लिये 80 मामले भेजे गए थे उनमें से 10 कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिनमें पांच गंगोह और दो तीतरो थाना क्षेत्रो के है।

डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सहारनपुर रेंज मे रविवार शाम तक हॉट-स्पॉट केंद्रों की संख्या 19 थी। सहारनपुर जिले में 12, मुजफ्फरनगर में चार और शामली जिले में तीन संवेदनशील क्षेत्र थे।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles