27.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, March 8, 2026

शामली में कोरोना संदिग्ध की खुदकुशी से हड़कंप

शामली, 2 अप्रैल। कोरोना संदिग्ध की खुदकुशी से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। डीएम और एसपी मौके पर पहुंच चुके हैं। कोरोना की वजह से डिप्रेशन में चल रहे एक शख्स ने आज सुबह फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। कोरोना संदिग्ध शख्स खांसी और जुकाम के चलते खुद आकर एडमिट हुआ था और उसकी रिपोर्ट आना अभी बाकि है।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि नानूपुरी निवासी 40 वर्षीय कर्मवीर 31 मार्च को जिला अस्पताल में स्वयं आकर भर्ती हुआ था उसे खांसी बुखार के लक्षण थे। इसके चलते उसे क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कराया गया था।
संबंधित का मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सैंपल भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट अभी पेंडिंग हैं। संबंधित मरीज ने सुबह अपनी आत्महत्या की है जिसके चलते मौके पर पुलिस प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि शख्स की मौत किस वजह से और कितने बजे हुई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles