ग्रेटर नोएडा, 15 अप्रैल (वार्ता)। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा के दयानगर गांव में लूडो खेल रहे युवक के खांसने पर पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जयवीर उर्फ गुल्लू मौके से फरार हो गया जबकि घायल प्रशांत को पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


