19.3 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

यूपी में कोरोना के 78 नए मामले सामने आए

लखनऊ, 17 अप्रैल (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा कोविड-19 कोरोना बुलेटिन के मुताबिक यूपी के 48 जिलों में अब कोरोना ने पांव पसार लिए हैं। गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 78 नए मरीज सामने आए। इसी के साथ अब राज्य में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 805 हो गया है। 805 कोरोना संक्रमितों में से 471 लोग तबलीगी जमात से जुड़े हैं। वहीं, अब तक राज्य में 74 कोरोना संक्रमित इलाज के बाद ठीक किए जा चुके हैं। मेडिकल कॉलेज में आज शुक्रवार को 300 सै पल की  जांच हुई। तीन पॉजिटिव केस मिले। मेरठ, बुलंदशहर और शामली का एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव है। ताजा बुलेटिन के अनुसार सबसे ज्यादा नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आगरा में 18 पाए गए हैं। इसके अलावा लखनऊ में 25, गाजियाबाद में एक, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में 12, कानपुर में चार, जौनपुर में एक, बागपत में एक, मेरठ में चार, फिरोजाबाद में दो, बिजनौर में चार, बदायूं में दो, उन्नाव में एक, कन्नौज में चार, संतकबीरनगर में एक तथा मैनपुरी में दो लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles