34.6 C
Muzaffarnagar
Tuesday, May 13, 2025

मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करें राज्य- गृह मंत्रालय

नई दिल्ली, 06 अप्रैल (वार्ता)। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना महामारी के बढ़ते हुए प्रकोप के मद्देनजर मेडिकल ऑक्सीजन की बढ़ती जरूरत को ध्यान में रखते हुए राज्यों से इसकी आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है। केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा है कि कोरोना महामारी के मद्देनजर मेडिकल ऑक्सीजन को विश्व स्वास्थ्य संगठन की आवश्यक वस्तुओं की राष्ट्रीय सूची में शामिल किया गया है।
श्री भल्ला ने कहा है कि लॉकडाउन के संदर्भ में जारी दिशा निर्देशों में सभी तरह की चिकित्सा सामग्री और उपकरणों के निर्माण और उत्पादन की छूट दी गयी है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में यह स्पष्ट किया जाता है कि गैस और तरल ऑक्सीजन की सभी विनिर्माण इकाई , ऑक्सीजन सिलेंडर की निर्माण इकाई और उनकी एक स्थान से दूसरे स्थान पर ढुलाई में किसी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए और इनकी आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए।  इन इकाईयों में काम करने वाले कर्मचारियों को फैक्ट्री और उनके घरों तक आने-जाने की भी अनुमति दी जानी चाहिए।
गृह सचिव ने यह भी कहा है कि इससे संबंधित सभी गतिविधियों में सामाजिक दूरी बनाये रखने का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles