33.7 C
Muzaffarnagar
Saturday, March 14, 2026

मुज़फ्फरनगर – दादा के साथ ही पोता भी दफन

दादा के साथ ही पोता भी दफन

जानसठ, 24 अप्रैल (बु.)। कस्बे में उस समय माहौल शोक मय हो गया, जब दादा की कब्र खोदने के लिए अपने साथियों के साथ युवक कब्रिस्तान पहुंचा और अपनी आदत व स्वभाव के अनुसार मजाक में कब्र खोदते समय कहने लगा कि भाई 1-2 कब्र और खोद लो, मौत जल्दी-जल्दी हो रही है। इतना कहना था कि अचानक सलीम को ह्रदयघात पहुंचा और वहीं कब्रिस्तान में कब्र खोदते समय गिर पड़ा। अचानक हुई इस  दुर्घटना से उसके साथी सकते में रह गए और जल्दी-जल्दी उठाकर स्थानीय प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए, लेकिन उन्होंने सलीम अंसारी को मृत घोषित कर दिया। 42 वर्षीय सलीम अंसारी ठेले पर फल बेचने का कार्य करता था। गत रात्रि उसके दादा के सगे भाई दद्दू उर्फ युसूफ अंसारी 65 वर्षीया का बीमारी के चलते देहांत हो गया था। उसी की कब्र खोदने के लिए शुक्रवार की प्रात: यह लोग कब्रिस्तान गए थे कि यह हृदय विदारक घटना पेश आ गई  बताया गया है कि मृतक सलीम बड़ा ही खुश मिजाज और मजाक करने वाला व्यक्ति था। इस प्रकार अचानक हुई उसकी मृत्यु से कस्बे के मौहल्ला बेरियान के साथ-साथ पूरे कस्बे में शोक व्याप्त है। दादा को दफनाने के बाद पोते सलीम को भी दर्जनों नम आंखों ने सुपुर्द ए खाक किया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles