36.6 C
Muzaffarnagar
Tuesday, March 10, 2026

भोपा पुलिस ने राज्य की सीमा पर बढाई चौकसी

मोरना, 9 अप्रैल (बु)। कोरोना महामारी के बढते प्रकोप को लेकर भोपा पुलिस सतर्कता के साथ क्षेत्र में निगरानी कर रही है। भोपा पुलिस राज्य की सीमाओं पर लगातार चौकसी करते हुए वाहनों के प्रवेश पर पाबन्दी लगाए हुए है।

भोपा थाना क्षेत्र की सीमाएं उत्तराखण्ड व बिजनौर से लगी हुई है। लॉकडाउन के दौरान थाना क्षेत्र के ग्राम सिताबपुरी में उत्तराखण्ड राज्य की सीमा पर बैरीगेटिंग कर सीमा पर चौकसी की जा रही है। दिन रात पुलिस सीमा पर चौकी बनाए हुए है। कोरोना महामारी के बढते प्रकोप को लेकर प्रशासन और अधिक सतर्क हो गया है। भोपा पुलिस क्षेत्र के गांवों सहित राज्य की सीमा को लेकर बेहद सतर्कता अपनाए हुए है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles