19.9 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

भदोही में बेदर्द मां ने अपने पांच बच्चों को गंगा में फेंका

 

भदोही, 12 अप्रैल (वार्ता)। उत्तर प्रदेश में भदोही के गोपीगंज क्षेत्र के जहांगीराबाद गंगा घाट पर रविवार को पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने अपने पांच बच्चों को गंगा में ले जाकर डुबो दिया। इस सनसनी खेज वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गंगा घाट पर पुलिस पहुंचकर डुबोये गए बच्चों की तलाश में जुट गई है। पुलिस सूत्रों से यहां बताया कि जहांगीराबाद गांव निवासी मृदुल यादव उर्फ मुन्ना और उसक पत्नी मंजू यादव का किसी मामले को लेकिर विवाद हो गया। बताया जाता है कि मंजू यादव अपने पांचो बच्चों को जिसमें वंदना 12 वर्ष, रंजना 10 वर्ष, शिवशंकर 8 वर्ष, पूजा 6 वर्ष व संदीप 5 वर्ष को लेकर जहांगीराबाद गंगा घाट पर पहुंची और सभी बच्चों को बारी-बारी से गंगा में डुबो दिया। इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles