22.3 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

बाहर से आये युवकों की सूचना से ग्रामीणों में मचा हड़कंप

मोरना, 16 अप्रैल (बु.)। कोरोना महामारी के ख़ौफ़ के चलते बस्ती में बाहर से आये दो युवकों की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची भोपा पुलिस ने युवकों के स्वास्थ्य की जाँच कराकर 14 दिनों के लिये क्वारन्टाइन कर दिया।
        भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के गाँव मोरना से सूचना प्राप्त हुई थी गाँव मे दो युवक बाहर से आये हैं मौके पर पहुँची पुलिस ने मोहल्ला नई बस्ती के शाहनवाज़ व मेन बाज़ार निवासी राशिद से पूछताछ की दोनो युवकों ने जनपद बिजनौर के चाँदपुर में वेल्डिंग का कार्य करना बताया है दोनो युवकों की मेडिकल जाँच कराई गयी तथा 14 दिनों तक घरों में रहने के आदेश दिये हैं प्रथम दृष्टया दोनों का स्वास्थ्य सही बताया गया है पुलिस क्षेत्र में किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश को लेकर सतर्क है ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles