फिरोजाबाद, 05 अप्रैल (वार्ता)। दिल्ली के निजामुद्दीन तब्लीगी मरकज एवं अन्य क्षेत्रों से उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद शहर में आये लगभग छ जमातियों को क्वारंटीन कर दिया गया।
मुख्य चिकित्साधिकरी डॉ. एस के दीक्षित ने रविवार को बताया कि इनके सम्पर्क में आने वाले कुछ लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इन सभी की रिपोर्ट जांच के लिये भेजी गई है। इनमें से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिन्हें जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है। रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को तब्लीगी मरकज में शामिल होने वाले बिहार के सात जमाती रसूलपुर थाना क्षेत्र की सलमान फारसी मस्जिद में मिले थे। इसके साथ ही बाहर से आने वाले अन्य जमातियों को भी जिला प्रशासन ने चिन्हित किया। जिला प्रशासन अब तक कुल छ जमातियों को चिन्हित कर उन्हें क्वारंटीन किया है।