29.6 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

प्रेम प्रसंग के चलते देवर-भाभी ने की आत्महत्या

 

श्रीगंगानगर,15 अप्रैल (वार्ता)। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पदमपुर थाना क्षेत्र में कीटनाशक दवा का सेवन कर देवर-भाभी ने प्रेम प्रसंग के चलते बुधवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे यह युवक और युवती आज बेहोश पड़े मिले। एक राहगीर की नजर पड़ी तो थाने में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पदमपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड दिया। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान 23- बीबी, बैरां निवासी रामस्वरूप मेघवाल (22) और चंद्रकला मेघवाल(25) के रूप में हुई। दोनों देवर भाभी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles