20.2 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

प्रशासन का सहयोग कर युवक बना कोरोना वॉरियर

मोरना, 17 अप्रैल (बु.)। एक ओर पुलिस लॉकडाउन के दौरान कुछ व्यक्ति घरों से बाहर निकल कर लॉकडाउन का उल्लंघन करते हैं, जिस पर पुलिस को कार्रवाई करनी पडती है। दूसरी ओर कुछ व्यक्ति प्रशासन का सहयोग कर कोरोना की लडाई में भागीदार बने हैं। प्रतिदिन नागरिकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढाकर बैंक कार्य में सहयोग करने वाले युवक के प्रयासों की क्षेत्रवासियों ने सराहना की है।

मोरना में पुलिस चौकी के सामने स्थित कम्प्यूटर शॉप चलाने वाले युवक कय्यूम मलिक को समाज सेवा का शौक है। कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के दौरान ग्रामीणों की लम्बी लाईन बैंक शाखाओं के बाहर लगी हुई है, जिसे नियंत्रण करना प्रशासन के लिए बडी चुनौती है। ऐसे में प्रशासन के सहयोगी कय्यूम मलिक सवेरे आकर मोरना स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के बाहर लगी ग्राहकों की लम्बी कतार को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील करना, उनके फॉर्म आदि भरना, खाते में बैलेंस बताना आदि बैंक के कार्यों में सहयोग कर सच्ची देशभक्ति का परिचय दे रहे हैं। मृदुभाषी व शांत स्वभाव में उच्च शिक्षा प्राप्त कय्यूम मलिक गत 25 मार्च से निःस्वार्थ सेवा कर अन्यों को भी सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles