24.7 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

पत्रकार संघों ने की छंटनी, वेतन कटौती की आलोचना

नई दिल्ली /हैदराबाद 15 अप्रैल (वार्ता)। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण छाई मंदी के बीच कई बड़े मीडिया घरानों द्वारा पत्रकारों की छंटनी तथा वेतन कटौती के बारे में आ रही खबरों पर पत्रकार संघों ने रोष व्यक किया है।

प्रेस एसोसिएशन, भारतीय पत्रकार संघ, राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन, और वर्किंग न्यूज कैमरा मैन एसोसिएशन आज एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसे जल्दबाजी में उठाया गया कदम बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में काम करने वाले उद्योगों से कर्मचारियों को न निकलने और उनका वेतन न रोकने की अपील कर रही है।

ऐसे में मीडिया घरानों द्वारा कुछ एडिशन बंद करने, पत्रकारों की छंटनी करने या उन्हें बिना वेतन अवकाश पर भेजने की खबरें आ रही हैं जो अनुचित है। मीडिया उद्योग की आमदनी पिछले दश कों में काफी बढ़ी है लेकिन उसकी समाचार संकलन की लागत नहीं बढ़ी है। आज भी भारतीय पत्रकारों का वेतन दूसरे देशों की तुलना में बेहद कम है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles