20.2 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

नगर पंचायत में चिकित्सकों के दल ने की जांच

मोरना, 17 अप्रैल (बु.)। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नगर पंचायत के कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गयी व स्वास्थ्य की जांच की गयी तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

भोकरहेडी नगर पंचायत कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर लगाया गया, जिसमें नगर पंचायत के अधिशासी अधिशासी सुरजीत कुमार सहित कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों, सफाईकर्मियां के स्वास्थ्य की जांच की गयी तथा थर्मल स्क्रीनिंग की गयी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अर्जुन सिंह ने बताया कि कोरोना एक महामारी के रूप में बढ रही है। सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाकर, मुंंह पर मास्क या रूमाल आदि का प्रयोग करें। हाथों में दस्तानों का प्रयोग करें तथा हाथों को साबुन से धोएं तथा गर्म पानी का सेवन करें। अधिशासी अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि कार्यालय परिसर व नगर में साफ सफाई रखने, दवाओं का छिडकाव कराया जा रहा है। नागरिकां से लॉकडाउन का पालन करने की अपील लगातार की जा रही है। इस अवसर पर प्रेमसिंह, सुभाष कुमार, सतीश कुमार, संदीप कुमार, भूपेन्द्र वाल्मीकि, ब्रह्मसिंह, मुनिराम, डॉ. इन्द्रपाल देशवाल, डॉ. सतेन्द्र दुबे, डॉ. शैलेष कुमार, डॉ. नसीब आलम, नरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles