34.9 C
Muzaffarnagar
Tuesday, March 10, 2026

नई दिल्ली से देहरादून के लिये विशेष पार्सल ट्रेन

देहरादून, 9 अप्रैल (वार्ता)। उत्तर रेलवे का मुरादाबाद मण्डल नई दिल्ली से देहरादून के लिये गुरूवार से विशेष पार्सल ट्रेन शुरू करने जा रहा है। देहरादून के मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक वीके घई ने बुधवार को बताया कि कल से 15 मई तक नई दिल्ली और देहरादून के बीच इस ट्रेन का संचालन किया जायेगा। इस विशेष पार्सल ट्रेन में देहरादून, हरिद्वार, पथरी, सहारनपुर और मेरठ सिटी के व्यापारी अपनी व्यापारिक वस्तुयें भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस पार्सल ट्रेन का मुख्य उद्देश्य आवश्यक सामग्री के परिवहन की व्यवस्था करना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles