25.9 C
Muzaffarnagar
Tuesday, April 22, 2025

तब्लीगी जमात में शामिल 960 विदेशियों का वीज़ा रद्द

नई दिल्ली, 2 अप्रैल। निजामुद्दीन मरकज के तब्लीगी जमात कार्यक्रम में शामिल विदेशियों पर गृह मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि पर्यटन वीज़ा पर भारत आए इन लोगों को तब्लीगी गतिविधियों में लिप्त पाया गया है। देशभर में लागू पूर्णबंदी का उल्लंघन करने पर 960 विदेशियों को ब्लैक लिस्ट किया गया है। साथ ही उनका भारतीय वीज़ा भी रद्द कर दिया गया है।

इसके अलावा गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस और अन्य राज्यों के डीजीपी को इन विदेशी नागरिकों के खिलाफ विदेशी एक्ट 1946 और आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है। सरकार पहले भी कह चुकी है कि इनमें से अधिकतर पर्टयन वीजा पर भारत आए हैं। ऐसे में ये किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते क्योंकि इसके लिए दूसरा वीजा जारी किया जाता है।

बता दें कि दक्षिणी दिल्ली स्थित निजामुद्दीन मरकज भारत के विभिन्न भागों में कोरोना वायरस फैलने का एक केंद्र बन गया है। अभी तक तबलीगी जमात से जुड़े लगभग 9000 लोगों की पहचान कर क्वारंटाइन किया जा चुका है। इनमें से 400 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्यों के हिसाब से आंकड़े भी दिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles