ड्रॉन ने खिंचा फोटो, हुई पहचान और फिर हो गई एफआईआर की होम डिलीवरी
मुज़फ्फरनगर, 16 अप्रैल (बु.)। मुज़फ्फरनगर पुलिस द्वारा मेडिकल किट पहनकर चस्पा की गई एफआईआर की चस्पा फोटो उन गलियों मोहल्लों की है जहाँ अक्सर पुलिस को या उनके वाहनों के सायरन सुनकर अक्सर लोग भाग कर घरों में छतों पर या गलियों में दुबक जाया करते थे।
लेकिन इस बार मोहल्ला किदवईनगर में ड्रोन कैमरे की मदद से ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया है जो सीज इलाके में भी अपनी मनमानी करने से बाज नही आ रहे थे। लॉक डाउन के नियमों के उलंघन करने पर इस बार पुलिस ने ग्यारह व्यक्तियों पर एफआईआर पंजीकृत की तथा सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिसकर्मियों द्वारा मेडिकल किट पहनकर उस एफआईआर की कॉपी को उल्लंघन करने वालो के घर पर चस्पा किया गया।


