19.3 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

डीएम दफ्तर पर सेनेटाइजर टनल का एडीएम वित्त ने किया शुभारंभ

मुज़फ्फरनगर, 17 अप्रैल (बु.)। वैश्विक मुसीबत का सबब बने कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचाव की दिशा में शुरू अभियान पर शुक्रवार को डीएम कार्यालय पर भी सुरक्षा के क्रम में सैनिटाईजर मशीन लगा दी गई। भारतीय किसान यूनियन की ओर से डीएम दफ्तर पर लगाई गई उक्त सैनिटाईजर मशीन का एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने शुभारंभ किया।  भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशासन को सौंपी सैनिटाइजर टर्नल मशीन के शुभारंभ अवसर पर एडीएम वित्त आलोक कुमार ने  कहा कि कर्मचारियों के साथ ही कलेक्ट्रेट व कचहरी परिसर में आने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने वैश्विक मुसीबतों के बीच यहां जरुरत के लिए आने वाले लोगोंं को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि ऐसे हालातों में सैनिटाईजर एवं अन्य जरुरी उपायों के साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन किए जाने से ही बचाव हो सकेगा, ऐसे में उनका पालन किया जाए। इस दौरान भारतीय किसान  यूनियन कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से मौह मद इ ितयाज, कामिल, मौह मद राकिब, मौह मद सानिब आदि के अलावा ही कलेक्ट्रेट कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles