33.7 C
Muzaffarnagar
Saturday, March 14, 2026

डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, कोरोना से लंबी चलेगी लड़ाई

डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, कोरोना से लंबी चलेगी लड़ाई

जिनेवा/नयी दिल्ली 22 अप्रैल (वार्ता) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ को ”बेहद खतरनाक” करार देते हुये चेतावनी दी है कि इसका कहर लंबे समय तक जारी रहेगा।
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक तेद्रोस गेब्रियेसस ने कोविड-19 पर नियमित प्रेसवार्ता के दौरान बुधवार को कहा कि विभिन्न भू-क्षेत्रों में यह महामारी अलग-अलग चरणों में है। एक ही क्षेत्र के भीतर भी इसमें विविधता है। पश्चिमी यूरोप में या तो इसके नये मामलों में स्थिरता आ गयी है या वे घट रहे हैं। अफ्रीका, मध्य एवं दक्षिण अमेरिका और पूर्वी यूरोप में मामले कम हैं लेकिन चिंताजनक है. ”अधिकतर देशों में यह महामारी अभी आरंभिक चरण है। कुछ देशों में जहाँ यह बहुत पहले आयी थी वहाँ दुबारा इसका प्रकोप बढ़ रहा है। हमें किसी गलतफहमी में नहीं रहना चाहिये : हमें लंबा रास्ता तय करना है। यह वायरस लंबे समय तक हमारे बीच रहने वाला है।
उन्होंने कहा कि निस्संदेह लॉकडाउन और सामाजिक दूरियों के अन्य उपायों से कई देशों में इसके संक्रमण को धीमा करने में सफलता मिली है, लेकिन यह वायरस ”बेहद खतरनाक है। इस बात के पर्याप्त प्रमाण हैं कि दुनिया की अधिकतर आबादी में इसके संक्रमण का खतरा है। इसका मतलब यह है कि इसका प्रकोप दुबारा बढ़ सकता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles