19.3 C
Muzaffarnagar
Tuesday, March 10, 2026

ट्रैक्टर की टक्कर से तीन घायल, एक रेफर

मोरना, 8 अप्रैल (बु.)। कस्बा भोकरहेड़ी में बस स्टैंड के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से तीन व्यक्ति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायलों को पीएचसी पर ले गई, जहां से एक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया।

भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेडी निवासी 68 वर्षीय मौहम्मद हबीब बुधवार की सुबह कस्बे में ही सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन लेने जा रहे थे, कि अचानक पीछे से आए ट्रैक्टर ट्रॉली की बाइक को बचाते समय टक्कर हो गई, जिसमें हबीब के अलावा रास्ते से जा रहे गुड्डू व आस मौहम्मद भी घायल हो गए। सूचना पर सरकारी एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और घायलों को पीएचसी पर ले गई, जहां से वृद्ध की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी घटना की जांच पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles